World · BREAKING

72 लीटर शराब के साथ बाइक जप्त, एक वारंटी गिरफ्तार

Admin ·3 min read ·August 8, 2026 ·10 views
72 लीटर शराब के साथ बाइक जप्त, एक वारंटी गिरफ्तार
ओबरा, औरंगाबाद ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव से पुलिस ने 72 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक जप्त किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दिवा गश्ती में विशेष छापेमारी के दौरान अरंडा गांव स्थित एनएच-139 से 72 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ एक पल्सर बाइक को जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं विशेष छापेमारी के क्रम में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी बिरा चौधरी के ऊपर न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए बिरा चौधरी को गिरफ्तार किया गया है मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।