World · BREAKING

7.45लीटर देशी-विदेशी के साथ शराब धंधेबाज गिरफ्तार

Mayra Tv

Admin ·Daudnagar (Bihar) ·3 min read ·July 2, 2026 ·122 views
7.45लीटर देशी-विदेशी के साथ शराब धंधेबाज गिरफ्तार
दाउदनगर पुलिस ने 7.45 लीटर देशी, विदेशी शराब जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.शराब धंधेबाज अमरेंद्र कुमार औरंगाबाद जिले के अंबा थाना अंतर्गत कझपा गांव का निवासी है.थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर एएलटीएफ टीम के साथ सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शमशेर नगर स्थित किला के पीछे एक पुरानी बंद स्कूल में छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पुरानी बंद स्कूल में भूसा के घर में शराब की बिक्री हो रही है. भूसा घर में एक बोरा में शराब को छुपा कर रखा गया था, जिसकी मात्रा 7.45 लीटर है.बताया गया कि जब्त किए गए देशी, विदेशी शराब में 375 एमएल का 2 पीस, 375 एमएल का छह पीस,750 एमएल का दो पीस तथा 500 एमएल का 2 पीस व देशी शराब 300 एमएल का नौ पीस शामिल है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो धंधेबाज ने एक बोरा में रखे गए शराब को छुपाने लगा.पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी बात उगल दिया और बोरा में छुपा कर रखे गए शराब को पुलिस को सुपुर्द कर दिया.बताया गया कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है|