World · BREAKING

अपने हुनर से जिले को दी नई पहचान|

Admin ·3 min read ·July 18, 2026 ·3 views
अपने हुनर से जिले को दी नई पहचान|
आज के दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को दुनिया तक पहुँचाने का सबसे सशक्त मंच बन चुका है। बिहार के औरंगाबाद जिले की बेटी दीपशिखा, जिन्हें आज लोग उनके सोशल मीडिया नाम 'Wanderbiharan' से अधिक जानते हैं, इसी बदलाव की एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी दीपशिखा के पिता बाबू लाल प्रसाद एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार में एक बड़ी बहन और दो छोटे भाई हैं। बचपन से ही दीपशिखा की रुचि गायन, नृत्य, अभिनय, मिमिक्री और मंचीय प्रस्तुतियों में रही। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपनी इस कला को भी लगातार निखारा। इनकी प्रारंभिक शिक्षा औरंगाबाद में ही रहके पूरी हुए 10 बाद उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा बोकारो से पूरी की, जहाँ उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त कर परिवार का विश्वास जीता। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे औरंगाबाद लौटीं और यहीं से उन्होंने सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू किया। शुरुआत आसान नहीं थी। कंटेंट क्रिएशन के सफर में उन्हें कई चुनौतियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे उनके डांस, कॉमेडी, मिमिक्री और स्थानीय संस्कृति से जुड़े वीडियो लोगों को पसंद आने लगे। आज स्थिति यह है कि लोग उन्हें उनके वास्तविक नाम से कम और 'Wanderbiharan' के नाम से अधिक पहचानते हैं।