World · BREAKING

बिहार में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद पर चयनित हुए गोह के लाल आलोक कुमार इलाके में खुशी की लहर!!

Admin ·3 min read ·August 4, 2026 ·6 views
बिहार में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद पर चयनित हुए गोह के लाल  आलोक कुमार इलाके में खुशी की लहर!!
गोह (औरंगाबाद ) प्रखंड निवासी अवध बिहारी सिंह एवं कौशल्या कुमारी के पुत्र आलोक कुमार को हाल में ही बिहार में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद BSUSC द्वारा इसी वर्ष प्रकाशित विज्ञापन संख्या CAP-ECON-02/2026 पर चयनित होने पर उनके इस उपलब्धि को शिक्षा जगत एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए दाउदनगर निवासी अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार ने कहा, "आलोक कुमार की सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि समर्पण और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आलोक कुमार अपनी विद्वता एवं कर्मनिष्ठा से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे, तथा बिहार के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएंगे.! इस अवसर पर बधाई देने वालों में आलोक के बड़े भाई शिक्षक पंकज कुमार, पूर्व मुखिया अशोक कुमार वर्मा इत्यादि अन्य लोग मौजूद रहे. आलोक दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया से स्नातक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) न्यू दिल्ली से इकोनॉमिक्स में एमए तथा यूजीसी नेट एवं जेआरएफ पास करते हुए I.I.M कोलकता से २ वर्ष तक पीएचडी और वर्तमान में हैदराबाद विश्वविद्यालय हैदराबाद से पीएचडी कर रहे हैं।