World · BREAKING

बारुण थाना क्षेत्र के लख डिहरा और धनौती पुल के बीच शनिवार देर रात डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Admin ·3 min read ·August 2, 2026 ·8 views
बारुण थाना क्षेत्र के लख डिहरा  और धनौती पुल के बीच शनिवार देर रात डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
बारुण थाना क्षेत्र के लख डिहरा और धनौती पुल के बीच शनिवार देर रात डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह डेहरी से पटना लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर वारदात को अंजाम दिया। घटना के पीछे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद व रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तथा रोहतास के जिलाधिकारी (डीएम) जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।