World · BREAKING

बधाई हो! शमशेरनगर की बेटी ने बढ़ाया मान, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सीतामढ़ी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

सफलता की उड़ान: दादाजी के मार्गदर्शन और अपने संघर्ष से तय किया मुकाम

Admin ·3 min read ·July 28, 2026 ·6 views
बधाई हो! शमशेरनगर की बेटी ने बढ़ाया मान, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सीतामढ़ी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
शमशेरनगर, रामटोली: दाऊदनगर प्रखंड क्षेत्र के शमशेरनगर रामटोली निवासी नागेन्द्र राम की सुपुत्री जया कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार जीविका से जुडी माता प्रमिला देवी ने इसे संघर्ष और कङी मेहनत से पढाई का फल बताया। उनका चयन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (SIT) सीतामढ़ी में सहायक प्रोफेसर (अतिथि) - सिविल विभाग के पद पर हुआ है। इन्होंने BTech राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल से तथा MTech की पढ़ाई MIT Muzaffarpur से हाल ही में पुरा किया। 18 जुलाई को संपन्न बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय पटना के दीक्षांत समारोह में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा Master Degree प्रदान किया गया था। इस सफलता के पीछे उनके कड़े संघर्ष के साथ-साथ उनके दादाजी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक केशवर राम का अमूल्य मार्गदर्शन और प्रेरणा रही है। दादाजी के शैक्षिक संस्कारों और अपने निरंतर पथ पर चलते हुए उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। प्रमुख बातें: चयनित पद: सहायक प्रोफेसर (अतिथि) - सिविल विभाग (Assistant Professor - Guest) संस्थान: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (SIT), सीतामढ़ी मूल निवास: शमशेरनगर रामटोली पिता का नाम: श्री नागेन्द्र राम प्रेरणास्त्रोत: दादाजी श्री केशवर राम (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) क्षेत्र में हर्ष का माहौल: बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर शमशेरनगर रामटोली सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है।