World · BREAKING

एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार आठवें दिन भी रहा जारी, किया जाएगा धरना प्रदर्शन|

Admin ·3 min read ·August 8, 2026 ·11 views
एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार आठवें दिन भी रहा जारी, किया जाएगा धरना प्रदर्शन|
दाउदनगर (औरंगाबाद )विधिक संघ दाउदनगर का अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय(एसडीएम कोर्ट) का अनिश्चितकालीन बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा. अब विधिक संघ ने धरना -प्रदर्शन करने की घोषणा की है.आगे की रणनीति तय करने के लिए संघ के अध्यक्ष शशि भूषण सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई.बैठक का संचालन सचिव रामाशीष सिंह ने किया. बताया गया कि 31 जुलाई से अधिवक्ताओं द्वारा एसडीम कोर्ट का बहिष्कार किया जा रहा है. एसडीओ ने अनुमंडल कार्यालय के नाजिर को भेजा था, जिनके द्वारा कहा गया कि अध्यक्ष एवं सचिव से एसडीओ वार्ता करना चाहते हैं.औपचारिक बैठक करने के बाद संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया है कि सम्मानजनक समझौता होने तक एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा .10 अगस्त से धरना- प्रदर्शन भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिलेगा. यदि सम्मानजनक समझौता नहीं होता है तो 10 अगस्त से अनिश्चित कालीन धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है .इसकी सूचना एसडीओ को भी दी गई है. उल्लेखनीय है कि एसडीओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी अमित राजन पर अधिवक्ताओं के साथ के प्रतिनिधि मंडल के साथ कथित तौर पर असम्मानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए संघ द्वारा आठ दिनों से अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा है. मौके पर अधिवक्ता कुमार शिवेंद्र, पूर्व सचिव बैजनाथ प्रसाद ,रामदेव यादव ,हरिनाथ सिंह ,देवेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, कामेश्वर सिंह, विजय सिंह, रामाधार पासवान,महेंद्र प्रसाद, अजय सिंह, कृष्ण मुरारी कुमार आदि उपस्थित थे|