बिहार · BREAKING

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देंगे...' मुजफ्फरपुर में गाड़ी के अंदर ऑटोमैटिक हथियार लहराने वाले विवेक सिंह का वीडियो वायरल, पुलिस में हड़कंप

Admin ·Mujaffarpur News ·3 min read ·July 1, 2026 ·12 views
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देंगे...' मुजफ्फरपुर में गाड़ी के अंदर ऑटोमैटिक हथियार लहराने वाले विवेक सिंह का वीडियो वायरल, पुलिस में हड़कंप
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देंगे...' मुजफ्फरपुर में गाड़ी के अंदर ऑटोमैटिक हथियार लहराने वाले विवेक सिंह का वीडियो वायरल, पुलिस में हड़कंप बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वायरल क्लिप में एक युवक कार के अंदर बैठकर कथित ऑटोमैटिक हथियार लहराता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में वह भड़काऊ बयान देते हुए इलाके में गोलियों की गूंज से दहशत फैलाने की बात भी कह रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सबहा गांव निवासी विवेक सिंह राजपूत के रूप में बताई जा रही है। वीडियो में युवक जातीय संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहता है कि यदि उसके समाज के खिलाफ कोई बोलेगा तो वह पूरे इलाके को गोलियों की आवाज से दहला देगा। इस बयान के वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। मामले पर मुजफ्फरपुर के एसएसपी काँतेश कुमार मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या समाज में भय और वैमनस्य फैलाने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की तकनीकी टीम और स्थानीय थाना वीडियो की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसे सोशल मीडिया पर किस उद्देश्य से वायरल किया गया। एसएसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित युवक के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है। #Muzaffarpur #BiharCrime #ViralVideo #BiharPolice #SSPKanteshKumarMishra #AutomaticWeapon #SocialMedia #CrimeNews #BiharNews #MuzaffarpurNews