World · BREAKING

लूट के जेवरात बरामद, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Admin ·3 min read ·July 5, 2026 ·13 views
लूट के जेवरात बरामद, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
|दाउदनगर (औरंगाबाद ) पुलिस ने लूट की एक घटना का प्राथमीकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर उद्वेदन करते हुए लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है|इस मामले में एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है|गिरफ्तार अभियुक्तों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर निवासी नीरज अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के जय बिगहा निवासी ममता देवी तथा अरवल जिले के मेहंदिया निवासी स्वर्ण व्यवसायी गुलाब कुमार शामिल है.बताया जाता है कि 29 जून को शमशेर नगर में स्व नंदकिशोर चौधरी की पत्नी तेतरी देवी के घर में तीन अज्ञात अपराधियों ने घुसकर महिला का गला दबाकर गले का सोने का सिकड़ी और दोनों कान का बाली तथा हाथ के सोने का कंगन छीन लिया.इस संबंध में महिला द्वारा एक जुलाई को दाउदनगर थाना कांड संख्या 448/26 दर्ज कराया गया.एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में थाना स्तर से एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन,आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से कांड के अनुसंधान के दौरान पहले शमशेर नगर निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर मेहंदिया से गुलाब कुमार को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया सोने का गलाया हुआ कान की बाली (5.1 ग्राम)बरामद किया गया. लूटे गए सामान को बेचने में भूमिका निभाने वाली ममता को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है|