World · BREAKING

नेहा बोरा कभी भी मर सकती हैं. कोमा में जा सकती हैं. डॉ. अंजलि छाबड़िया ने ये चेतावनी दी है. डॉ. अंजलि मुंबई की डॉक्टर हैं. जंतर-मंतर पर बैठी नेहा की जांच में डॉ. अंजलि ने जो पाया, उससे दंग रह गईं.

Admin ·3 min read ·July 17, 2026 ·4 views
नेहा बोरा कभी भी मर सकती हैं. कोमा में जा सकती हैं. डॉ. अंजलि छाबड़िया ने ये चेतावनी दी है. डॉ. अंजलि मुंबई की डॉक्टर हैं. जंतर-मंतर पर बैठी नेहा की जांच में डॉ. अंजलि ने जो पाया, उससे दंग रह गईं.
डॉ. अंजलि ने कहा- नेहा के साथ कुछ भी हो सकता है. कोमा में जा सकती हैं या जान जा सकती है. ... नेहा 19 दिन से पानी पीकर जिंदा हैं. या कहें मौत की ओर कदम बढ़ा रही हैं. सिर्फ सोनम वांगचुक की ही चिंता की बात नहीं, और भी 25 30 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं. नेहा इनमें से एक हैं. नेहा की शारीरिक क्षमता बहुत निचले स्तर पर चली गई है. ब्लड शुगर लेवल लो है. शरीर में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ रहा है. एक लड़की के तौर पर नेहा के लिए भूखे रहना ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. नतीजे भविष्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. नेहा फिर भी डटी हैं. नेहा जेएनयू में पीएचडी की छात्रा हैं. 25 साल की हैं. नेहा को आखिर क्या पड़ी थी, जेएनयू जैसी जगह से पीएचडी पूरी होती तो देश दुनिया में कहीं भी बढ़िया नौकरी पा लेतीं. ... लेकिन नेहा ने भूखे रहना चुना. किसके लिए? देश के लिए भविष्य की खातिर... छात्रों और उनकी शिक्षा की खातिर... जवाबदेही तय करने की खातिर... कुछ बदले न बदले... जिंदा होने का सबूत देने की खातिर. नेहा के लिए दुआ करें. Neha Bora Jantar Mantar Sonam Wangchuk All India Students Association