World · BREAKING

औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के कोईलवां गांव के बलखंडी नाथ मंदिर के देर रात सब्जी बेचकर लौट रहे दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी थी।

Admin ·3 min read ·July 18, 2026 ·4 views
औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के कोईलवां गांव के बलखंडी नाथ मंदिर के देर रात सब्जी बेचकर लौट रहे दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी थी।
गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज, गया में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगाली बिगहा गांव निवासी स्व. रामवृक्ष सिंह के 50 वर्षीय पुत्र गोबिंद महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गोबिंद महतो रोज की तरह कोईलवां में सब्जी बेचकर अपनी लूना बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बलखंडी नाथ मंदिर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने गर्दन के पास गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, घायल को हसपुरा CHC ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। *एसडीपीओ का बड़ा खुलासा - प्रेम प्रसंग बना कारण?* इस मामले में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास से बातचीत में बताया कि - > घायल अवस्था में मृतक गोबिंद महतो ने खुद बयान दिया था कि बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है, जिनकी पहचान वह नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली मरवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतक के बेटे के साथ आरोपी की बेटी भाग गई थी, इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोप लगने के बाद से आरोपी व्यक्ति और उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।