World · BREAKING

औरंगाबाद से पटना के नौबतपुर तक सड़क होगी फोरलेन, इन जगहों पर बनेंगे बाइपास, ट्रैफिक होगा कम

Admin ·3 min read ·July 12, 2026 ·2 views
Patna Aurangabad Four Lane: पटना के नौबतपुर से औरंगाबाद तक NH-139 को फोरलेन बनाने का काम तेज हो गया है. इस योजना के तहत अरवल, दाउदनगर, ओबरा और औरंगाबाद में चार नए फोरलेन बाइपास बनेंगे, जो सीधे भारतमाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे. इससे वाहनों को शहरों के जाम से मुक्ति मिलेगी.Patna Aurangabad Four Lane: पटना और औरंगाबाद के बीच NH-139 को फोरलेन में बदलने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देश पर नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है. नौबतपुर से अरवल तक का मुख्य रास्ता पूरी तरह फोरलेन होगा, जबकि अरवल से लेकर औरंगाबाद के महाराजगंज के बीच ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के लिए चार बड़े फोरलेन बाइपास बनाए जाएंगे. इन बाइपासों के बनने से गाड़ियों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा.