World · BREAKING
औरंगाबाद SP पहुंचे दाउदनगर थाना किया निरीक्षण.

आज दिनांक 16.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद द्वारा दाउदनगर थाना का निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत उन्होंने थाना भवन, सिरिस्ता कक्ष, CCTNS कक्ष, थानागार्ड, हाजत, बैरक और वहां संधारित की जाने वाली विभिन्न पंजियों की जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित SDPO,CI, थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता के साथ गंभीर कांडों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंट व कुर्की के ससमय तामिला तथा गंभीर शीर्ष अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में पूर्ण शराबबंदी का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने, अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
.
.
#BiharPolice
Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of Bihar