World · BREAKING

रफीगंज में रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.740 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.

Admin ·3 min read ·July 9, 2026 ·7 views
रफीगंज रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के डीहवारा स्थान के समीप से दो युवकों को 12 किलो 740 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 37 हजार रुपये बताई गई है। रेलवे इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि छापेमारी के दौरान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के सुकहरा डेहरी गांव निवासी स्वर्गीय किशन शाह के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार तथा कराकाट थाना क्षेत्र के सकला बाजार निवासी अवधेश रजक के 27 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 12.740 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की यह खेप भुवनेश्वर से लेकर आ रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों एवं बरामद मादक पदार्थ को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी सोन नगर भेज दिया गया। छापेमारी दल में एसआई मोनिका कुमारी, एएसआई नितेश कुमार सिंह, सिपाही राणा रणधीर सिंह, महेश ठाकुर, विपिन कुमार तथा रफीगंज राजस्व अधिकारी सलाह असमर शामिल रहे।