World · BREAKING

सवाल पूछना पड़ा भारी, #विधानसभा गेट पर माइक-कैमरा रखकर #पत्रकारों_का_विरोध

Admin ·3 min read ·July 22, 2026 ·2 views
सवाल पूछना पड़ा भारी, #विधानसभा गेट पर माइक-कैमरा रखकर #पत्रकारों_का_विरोध
आप सोच रहे होंगे कि पत्रकार अपने माइक और कैमरे जमीन पर क्यों रख रहे हैं। देखने में अटपटा जरूर लगता है, क्योंकि आमतौर पर पत्रकार ऐसा नहीं करते। लेकिन उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया गया। दरअसल बीते दिन विधानसभा परिसर में दो पत्रकारों ने एक नेता से तीखे सवाल पूछ लिए थे। इससे नाराज होकर विधानसभा प्रशासन ने दोनों पत्रकारों का प्रवेश पास रद्द कर दिया। आज सुबह जब संबंधित पत्रकारों को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया, तो आक्रोशित पत्रकारों ने विधानसभा गेट के बाहर माइक और कैमरा जमीन पर रखकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद विपक्ष के नेताओं ने सदन में इस मुद्दे को उठाया। प्रदर्शनकारी पत्रकारों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ दो पत्रकारों के खिलाफ नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज दबाने की कोशिश है। उनका आरोप है कि सरकार आलोचनात्मक सवालों से बचना चाहती है और केवल अपनी उपलब्धियों की प्रशंसा सुनना चाहती है। पत्रकारों ने मांग की है कि दोनों पत्रकारों के पास तत्काल बहाल किए जाएं और मीडिया को बिना किसी दबाव या भेदभाव के काम करने दिया जाए। विरोध में विभिन्न मीडिया संस्थानों के बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। `#BiharNews #JournalistSafety #JournalistVoice #BiharVidhanSabha`