World · BREAKING

ट्रॉमा सर्जरी और क्रिटिकल केयर के परीक्षा में डॉ. सिद्धार्थ साहिल बने ऑल इंडिया टॉपर|

Admin ·3 min read ·August 4, 2026 ·5 views
ट्रॉमा सर्जरी और क्रिटिकल केयर के परीक्षा में डॉ. सिद्धार्थ साहिल बने ऑल इंडिया टॉपर|
दाऊदनगर (औरंगाबाद) बिहार के औरंगाबाद के डॉ. सिद्धार्थ साहिल ने आईएनआई-एसएस जुलाई 2026 सत्र में ट्रॉमा सर्जरी और क्रिटिकल केयर मेंअखिल भारतीय रैंक 1 प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया।वह औरंगाबाद जिले के भारूब गांव निवासी राकेश कुमार सिंह व सुधा देवी दंपति के पुत्र 28 वर्षीय डॉ. सिद्धार्थ साहिल ने यह मुकाम हासिल किया है.28 वर्षीय युवक डॉ. साहिल ने अपनी सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल शिक्षा के लिए एम्स दिल्ली में दाखिला प्राप्त किया।वह वर्तमान में नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में कार्यरत हैं और उन्होंने 2022 में एमएस की डिग्री पूरी की।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों माता-पिता और मार्गदर्शकों के अटूट समर्थन को दिया है डॉक्टर साहिल ने कहा कि दिन-रात कठिन मेहनत करके हर रोगी का दर्द दूर करना।बिना किसी भेदभाव के समाज के हर पीड़ित व्यक्ति की सेवा करना।चिकित्सा को केवल पेशा नहीं बल्कि मानवता की सच्ची सेवा समझना यही मेरा कर्तव्य रहेगा||